डिजिटल खतरों का सच: सावधानी ही सुरक्षा है

डिजिटल खतरों का सच: सावधानी ही सुरक्षा है

परिचय

डिजिटल युग में, हमारे हर कदम पर संभावित खतरे हो सकते हैं। नेहा की कहानी उन लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो सोशल मीडिया का उपयोग बिना परिणाम सोचे करते हैं। यह कहानी एक साधारण लड़की से शुरू होती है, जो एक ऐप के जाल में फंस जाती है। जानें, कैसे एक क्लिक उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है और वह ब्लैकमेलिंग के चक्रव्यूह में फंस जाती है। सावधान रहें, वर्ना इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन के पीछे छुपे ब्लैकमेलर आपकी जिंदगी को तहस-नहस कर सकते हैं। यह कहानी हमें सिखाती है कि सावधानी ही सुरक्षा है।
डिजिटल सावधानी का संदेश


नेहा 26 वर्षीय लड़की है जो अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही है वो भी सोशल मीडिया पर। आजकल लगभग सभी लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।  सोशल मीडिया को लोग अपनी बात, अपना हुनर दिखाने का प्लेटफार्म समझते हैं। उसका एक दूसरा रूप भी है जो लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देता है, यहाँ तक कि उन्हें सुसाइड करने के लिए मजबूर कर देता है। कुछ ऐसा ही नेहा के साथ हुआ हमेशा की तरह नेहा अपनी पोस्ट शेयर कर रही थी, उसी समय उसके फ़ोन पर एक एप का विज्ञापन आता है। यहाँ क्लिक करें और ₹1,00,00,000 पाये तब की बात है जब सोशल मीडिया यूट्यूब का चलन शुरू हुए  कुछ ही साल हुए थे। नेहा ने इस ऐप पर क्लिक कर दिया।फिर क्या था नेहा का फ़ोन हैक हो गया। उसकी ज़रूरी जानकारी, फोटो और वीडियो और कुछ डाटा उनके पास चला गया। नेहा की ओर उसके बॉयफ्रेंड के साथ उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो होती है। नेहा को ब्लैकमेल करते हैं। अगर वो उनका कहा नहीं मानेगी तो वे लोग उसका वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे। नेहा यह सुनकर घबरा जाती है और अपने फ़ोन से सारी फोटो और वीडियो डिलीट कर देती है। लेकिन।ऐसा होता नहीं है। ये सब नेहा के फ़ोन से डिलीट हुआ था। गूगल से नहीं यह यह सारी चीजें क्लाउड में चली जाती है जिसकों इसके बारे में थोड़ी सी भी जानकारी  होती है वो ये वीडियो फोटोस आसानी से रिस्टोर कर सकता है नेहा का फ्रेंड गौरव जिसे टेक्नोलॉजी और हैकर का अच्छा ज्ञान होता है वो साइबर डिपार्टमेंट में काम करता है इसीलिए नेहा गौरव की मदद लेती है और गौरव को सारी बात बता देती है और कहती है ये काम तुम्हें में ना किसी को खबर लगे करना होगा। गौरव कहता है ठीक है, मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूँगा और तुम भी ज्यादा चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा। अब बिना किसी हरकत के 2 दिन निकल गए।नेहा को भी लगा शायद मैं बच गयी या फिर वे लोग पकड़े गए। उसी वक्त नेहा के फ़ोन पर एक वीडियो आती है जिसे देखकर नेहा डर से कांपने लगती है।वीडियो  तब की है जब नेहा कपड़े बदल रही थी, जिससे नेहा के फ़ोन के कैमरे ने  कैप्चर कर ली थी। नेहा सोच में पड़ गयी, मैंने तो कोई वीडियो भी नहीं बनाई। फ़ोन तो ऐसे ही पड़ा था पर ये वीडियो कैसे बनी? नेहा तुरंत गौरव के पास फ़ोन करती है और सारी बात बता देती है। गौरव कहता है हमारे फ़ोन का कैमरा हमेशा एक्टिव रहता है।जब तक उसका लॉक खुला है, तुमने कभी नोटिस किया है? फ़ोन देखते समय हमारे फ़ोन का कैमरा हमारी आंखें भी कैप्चर कर लेता है। इंस्टाग्राम और फेसबुक देखते समय हम जिस बारे में बातें करते हैं। कुछ समय बाद उससे रिलेटेड चीजे हमें दिखने लगती है यानी ये हमारी आवाज भी कैप्चर करते हैं।अब तो सोशल मीडिया।मैं ठगी बाजार बन गया है। इसलिए सोच समझकर यूज़ करो सावधान रहो कभी भी अपने फ़ोन को बाथरूम में यह चेंजिंग रूम में ऑन मत करो। नेहा कहती हैं, गौरव ये सब तो ठीक है, क्या तुम्हें उन लोगों का पता चला  वे लोग कौन? हैं, मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं?गौरव नहीं, अभी तो पता नहीं चला यह कोई साधारण हैकर नहीं है। यह कोई बड़े स्तर का स्कैम है, उनके बारे में कुछ पता नहीं लग पा रहा है की उस एप को कौन और किस जगह से हैंडल कर रहा है और इस एप में लाखों लोग जुड़े हुए हैं। कुछ बड़ा हादसा सामने आएगा। इस एप से नेहा कहती हैं गौरव अब मैं क्या करूँ? गौरव उससे कहता है ये लोग एक बार एक ही इंसान को टास्क देते हैं, उसके बाद उन्हें उस व्यक्ति से कोई मतलब नहीं होता। अब नेहा सोचती है उसे उसकी बात माननी होगी। जैसे वो कहेंगे वैसा करना होगा। कहीं उन लोगों ने मेरा वीडियो वायरल कर दिया तो मेरी और मेरे माँ बाप की बहुत बदनामी होगी। फिर कुछ देर बाद गौरव का फ़ोन आता है।नेहा पूछती है गौरव क्या वे लोग पकड़े गए? गौरव कहता है नहीं उनके बारे में बस इतना पता लगा है कि वो लोग डार्क वेब से जुड़े हैं। इसके बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं होती है कि इसे कौन चला रहा है और कहाँ से यह कभी न खत्म होने वाली डिजिटल दुनिया है जहाँ पर हर गलत काम होता है जैसे खून रैप, चोरी।फ्रॉड, मानव अंग का खरीदना और बेचना सब कुछ यहाँ पर होता है ये लोग कौन हैं, कहाँ से आते हैं, कहाँ पर रहते हैं, किसी को कुछ खबर नहीं होती। ये डिजिटल दुनिया के सबसे घिनौना रूप है। अभी तो यह सिर्फ पांच से 10।प्रतिशत ही सक्रिय है।आने वाले समय पर तो ये और बढ़ जाएंगे, जब इसमें एआई और जुड़ जाएगा। यहाँ पर लोग खुद का मांस खाते हैं थोड़े से पैसों पर खून कर देते हैं, जहाँ पर छोटे बच्चों का मांस की सप्लाई होती है। अगर तुम डार्क वेब के बारे में जानेगी तो तुम्हारी रूह काँप जाएगी। अगर कोई इसके बारे में जान भी लेता है तो आदमी रातों रात गायब हो जाता है। ये सब सुनकर नेहा और डर जाती है। अब नेहा ने जो भी जानकारी फ़ोन से गौरव से हासिल की थी वो भी उन लोगों को पता चल गई।नेहा ने नंबर तो दूसरा ले लिया लेकिन एक गलती कर दी थी। दूसरी सिम भी नेहा ने उसी फ़ोन में डाल दी जिससे उसकी सारी जानकारी उनके पास चली गई। रात को नेहा के पास फ़ोन आता है। वे नेहा को एक जगह जाने के लिए कहते हैं और उसे एक कोड देते हैं जो उसका नाम होता है।नेहा अब रेनुका बनकर एक बड़ी बिल्डिंग के अंदर जाती है।  जहाँ पर एक           बड़ी स्क्रीन होती है जिसमें बहुत से लोग दिख रहे थे।यानी कोई उन लोगों पर नजर रखे हुए था जिसमें से एक नेहा भी थी। अब एक चैन शुरू होती है एक ऐसा काम को अंजाम देने के लिए जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं है। इस चयन में लगभग 15 लोग शामिल जो एक कड़ी की तरह काम कर रहे थे। जो एक रिक्शा चालक से शुरू होती है वो एक व्यक्ति से मिलता है जिससे वो लिफाफा देता है। ये लिफाफा एक दूसरे तक जाता रहता है और व्यक्ति बदलते रहते हैं। कोई उसे खोलकर नहीं देखता। उसमें क्या है? क्योंकि ये सब लोग एक स्कैम का हिस्सा बने हुए हैं और फंसे हुए हैं। कोई अपनी जान बचाना चाहता है,कोई अपनी प्रॉपर्टी और तो कोई अपनी इज्जत।लिफाफा एक देश की सीक्रेट एजेंसी के चपरासी के पास जाता है। वह उस लिफाफे को खोल कर के देखता है। फिर वे पेपर उस कंपनी के एमडी के पास जाते हैं। वो एम् डी उस लिफाफे में कुछ डाल कर उसे ऑफिस के बाहर एक कूड़ेदान में डाल देता है। फिर कूड़ा उठाने वाले से एक व्यक्ति  लिफाफा लेकर उसे नेहा को देता है। उस लिफाफे में एक चाबी होती है।ये चाबी एक लॉकर की थी। अब  नेहा को उस लॉकर से सारा सामान निकालना।हैं। वे लोग पहले से ही नेहा  का अकाउंट उस बैंक में खुलवा देते हैं। जिसकी सारी जानकारी नेहा को दे देते है। नेहा अब बैंक में जाती है। वहाँ नेहा से एक लड़का मिलता है जो वहाँ काम करता है। वो नेहा के पास आकर कहता है तुम रेणुका हो। नेहा कहती हैं, हाँ, मैं रेणुका हूँ और लड़का कहता है मैं मैक्स हूँ तुम।1 घंटे बाद लॉकर रूम में जाना, तब तक तुम यहाँ पर अपना एक और लॉकर खोलने का फॉर्म भरो, फिर वहाँ पर दो औरत लड़ने लगती है। मैक्स रेणुका से कहता है तुम जाओ, वो भी अपने चेहरे पर चश्मा और मास्क लगाकर रखता है जिससे नेहा के आगे उसकी आइडेंटिटी छुपी रहती है नेहा लॉकर रूम जाती है वो  लॉकर  कर ढूँढ कर उससे सारा सामान निकाल लेती हैं। वे ब्लैकमेलर वहाँ के कमरे को हैक कर लेते है जब तक नेहा वहाँ पर होती है ताकि नेहा पकड़ी न जाए। वह सारा सामान निकालकर एक नीले रंग के बैग में डालकर बस की सीट पर पैरों की तरफ रख देती है। अगले स्टैंड पर उतर जाती है। अब वो बैग और उसमें क्या था?किसी को कुछ नहीं पता।ये चोरी हुई किसने की, कैसे हुई किसी को नहीं पता। कुछ दिन बाद एक ब्रेकिंग न्यूज़ आती है। कुछ सीक्रेट एजेंट मारे गए जिसकी जानकारी के दस्तावेज बैंक के लॉकर से चुराये गए हैं नेहा समझ जाती है ये तो वही लॉकर है जिसे उसने चोरी की थी नेहा अब डर गयी थी उसे लगा पुलिस अब जल्द ही उन तक पहुँच जाएगी वो बहुत डर और घबरा जाती है। अगर पुलिस उसे पकड़ लेगी तो उससे सारी बात बतानी पड़ेगी। कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा था, उसकी वीडियो लोगों के सामने आ जाएगी। अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए वो अपना फ़ोन जला देती है और सुसाइड कर लेती है।ये क्लिक करने की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। इसलिए डिजिटल लाइफ में संभलकर और सावधानी से रहें। कब, कहाँ और कैसे इस चक्रव्यूह में फंस जाये कुछ पता नहीं है। 

FAQs

  1. सोशल मीडिया पर सबसे बड़े खतरे कौन से हैं?
    हैकिंग, ब्लैकमेलिंग, और व्यक्तिगत डेटा चोरी जैसे खतरे आम हैं।

  2. डार्क वेब क्या है?
    इंटरनेट का वह हिस्सा, जहां साइबर अपराध जैसे अवैध गतिविधियाँ होती हैं, इसे ट्रैक करना कठिन है।

  3. अपने डेटा की सुरक्षा कैसे करें?

    • मोबाइल एप्स का इस्तेमाल सतर्क होकर करें।
    • अनजान लिंक्स पर क्लिक ना करें।
    • साइबर सुरक्षा उपाय अपनाएँ, जैसे नियमित पासवर्ड बदलना।
  4. ब्लैकमेलिंग का शिकार होने पर क्या करें?
    साइबर डिपार्टमेंट से संपर्क करें और किसी टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट की मदद लें।

  5. कैसे चीज़ों पर विशेष ध्यान दें?
    अपने फोन को कैमरा और माइक के इस्तेमाल पर ध्यान दें, विशेषकर बदलाव के कमरे में।

Click here to read more thriller Story...

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने