शिकागो का रहस्यमय घर: एक खौफनाक दास्तान
परिचय:
एक नए शहर में नया आशियाना, खुशहाल परिवार और सुनहरे सपने... लेकिन क्या हो जब आपका नया घर ही आपके सबसे बड़े डर की वजह बन जाए? रॉबर्ट और एलेक्सा का परिवार भी ऐसे ही सपनों के साथ शिकागो के एक खूबसूरत घर में आता है, पर जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि यह घर सिर्फ ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि किसी अनजाने खौफ और गहरे रहस्यों से भी बना है। दीवारों में दबी सिसकियाँ, रात के सन्नाटे में दरवाजों की आवाज़ें, और हर कदम पर मंडराता एक अदृश्य खतरा। क्या वे इस रहस्य से बच पाएंगे, या यह घर उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लेगा? तैयार हो जाइए रोंगटे खड़े कर देने वाली एक ऐसी दास्तान के लिए, जो आपको रात भर सोने नहीं देगी।
एक छोटा सा परिवार होता है। रॉबर्ट ऐलेक्सा और उनके दो बच्चे हेनरी और एलेक्सा दोनों एक दूसरे को स्कूल टाइम से प्यार करते थे, लेकिन किसी कारण वर्ष वे दोनों अलग हो जाते हैं और फिर वे 20 साल बाद मिलते हैं तब तक रॉबर्ट दो बच्चों का बाप था।एलेक्सा ने शादी नहीं की थी शायद इसी उम्मीद से कि वे दोनों फिर मिलेंगे। एलेक्सा और रॉबर्ट एक दूसरे से शादी करने का फैसला करते हैं।एलेक्सा को बच्चे बहुत पसंद थे इसलिए उसे रोबोट से शादी करने के लिए कोई परेशानी नहीं थी। उसे अपना प्यार मिल रहा था। दोनों शादी कर लेते हैं। उन चारों की एक हैप्पी फैमिली बन जाती है। वे बहुत खुश रहते हैं। रॉबर्ट के बच्चों को एक माँ मिल गई थी जब उसका छोटा बेटा पैदा होता है।उस समय ही उस बच्चे की माँ मर जाती है, उसे तो पता ही नहीं माँ कैसी होती है।एलेक्सा और बच्चों के बीच में एक अच्छी बॉन्डिंग बन जाती है? 1 दिन रॉबर्ट घर जल्दी आता है, वो एलेक्सा से कहता है मेरी बदली हो गई है।उन्हें ये शहर छोड़कर शिकागो जाना होगा।रॉबर्ट की कंपनी एक घर देती है। वे लोग शिकागो जाने के लिए अपनी तैयारी कर लेते हैं औरअपने शहर को बाय बाय करते।शिकागो शहर उन्हें बहुत अच्छा लगता है, उन्हें वह घर भी बहुत अच्छा लगता है और आसपास का एरिया भी। वहा मकान बहुत दिनों से बंद था, उसमें कोई नहीं रहता था। इसलिए एलेक्सा सफाई करके अपना जरूरी सामान लगा लेती है और बच्चों का कमरा भी तैयार कर देती है। बाकी का पैक सामान वे लोग गैराज में रख देते है की धीरे धीरे सामान सेट कर लेंगे। 2 दिन बाद एलेक्सा और रॉबर्ट गैराज से कुछ सामान लेने जाते है तो वे लोग गैराज को देखकर हैरान रह जाते हैं क्योंकि उनका सम्मान कार्टून से निकालकर एक जगह पर जमा करके रखा था।वे लोग सोचते हैं किसी चोर ने ऐसा किया है इसलिए वे लोग अपना कीमती सामान देखने लगते हैं लेकिन उनका कीमती सामान तो वही पड़ा था उन्होंने राहत की सांस ली की कोई चोरी तो नहीं हुई है। शायद उनके बच्चों ने समान निकाला होगा। एलेक्सा और रॉबर्ट अपने बच्चों से पूछते हैं क्या तुम लोगों ने आज में गैराज सामान को छेड़ा था। बच्चे कहते हैं, हम तो गैराज गए ही नहीं। रॉबर्ट गैराज वाली बात पर ध्यान नहीं देता है लेकिन एलेक्सा के दिमाग में गैराज वाली बात रहती है लेकिन वो भी इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती। एक सप्ताह बाद एलेक्सा अपने बेडरूम में लैपटॉप पर कुछ काम कर रही थी। अचानक उसे गेट के बंद होने की ज़ोर से आवाज आती है।एलेक्सा आवाज सुनकर डर जाती है उसकी आँखें डर से बड़ी हो जाती है। वो रोबर्ट और बच्चों को आवाज देती है, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिलता है। वह नीचे आकर देखती है तो उसे कोई नहीं दिखता है। सोचती है रोबोट या बच्चे आये होंगे कुछ सामान रख कर गए होंगे।को जब एलेक्सा बच्चों और रोबोट से पूछती है क्या तुम दोपहर को घर आए थे? वे लोग मना कर देते हैं।एलेक्सा को अब लगने लगता है कुछ है इस घर में वो रोबोट से कहती हैं, आज दोपहर को दरवाजे के बंद होने की बहुत तेज आबाज आई और मैंने देखा तो कोई नहीं था। रॉबर्ट ने कहा, शायद हवा से गेट बंद हुआ होगा। एलेक्सा कहती हैं मैंने गेट बंद किया था ऐसा लग रहा था किसी ने गेट खोलकर फिर से बंद किया है। रोबर्ट कहता है ये तुम्हारा बहम है, वो हवा से हीला होगा।एलेक्सा बार बार रोबोट के गेट के बंद होने वाली बात कहती रहती है जिसे सुनकर रोबोट चिढ़ जाता है उसमें गुस्सा करने लगता है वो एलेक्सा से कहता है तुमने क्या गेट गेट लगा रखा है कुछ नहीं भी है। इस बात पर उन दोनों के बीच में कहासुनी भी हो जाती है। कुछ दिन बाद और रॉबर्ट रात को सोए हुए थे।एलेक्सा को फिर से गेट की आवाज़ सुनाई देती है एलेक्सा रोबोट से कहती हैं मुझे गेट के खुलने के आवाज आई है रॉबर्ट कहता है मुझे अच्छे से याद है मैंने गेट बंद किया था मुझे अच्छे से याद है।एलेक्सा कहती हैं मुझे अभी अभी गेट के खुलने की आवाज आई है रॉबर्ट कहता है गेट की आवाज तो मैं ही क्यों सुनाई देती है? मुझे तो कोई आवाज़ सुनाई नहीं दी। तुम्हारा बहम है। अगर तुम्हें इतना ही गेट की आवाज़ सुनाई दे रही है तो तुम जाकर देख आओ।एलेक्सा अकेले ही गेट देखने जाती है। वो फर्स्ट फ्लोर पर देखती है, वहाँ कोई नहीं दिखता है, चारों तरफ सन्नाटा होता है।एलेक्सा नीचे देखती है तो उससे गेट खुला दिखाई देता है। वो अपने घर में चारों तरफ नजर दौड़ा आती है। उससे कोई नजर नहीं आता है। रात के समय में सब शांत होता है, एलेक्सा नीचे जाती है, वो इधर उधर देखती है, आवाज़ लगाती है, कौन है पर उसे कोई दिखाई नहीं देता है। वो गेट बंद करके ऊपर आ जाती है। वह बच्चों के कमरे की तरफ जाती है, ये सोचकर की कहीं बच्चों ने गेटखोला होगा।वो कमरे में पहुंचती है तो बच्चे गहरी नींद में होते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह बहुत देर से सोए हुए हैं। एलेक्सा वापस अपने बेडरूम में आ जाती है वो बहुत डरी हुई है, लेकिन रॉबर्ट को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है। एलेक्सा सुबह रोबोट से पूछती है क्या रात को तुम ने गेट बंद किया था? रॉबर्ट ये सुनकर गुस्सा हो जाता है, कहता है फिर शुरु हो गयी।मैंने गेट अच्छे से बंद किया था, हमेशा तुम्हें ही क्यों गेट की आवाज़ सुनाई देती है? मुझे क्यों नहीं।ये तुम्हारा बहम है थोड़ा अपने आप को रिलैक्स करो। चलो हम एक काम करते हैं। आज शाम को हम कोई मूवी देखने चलते हैं। तुम और बच्चे तैयार रहना एलेक्सा ठीक है? शाम को तैयार रहेंगे।रॉबर्ट, तुम टाइम पर आ जाना।एलेक्सा अपनी कुछ खाने की चीजें और एक कंबल तैयार कर लेती है और साथ ले जाने के लिए क्योंकि फ़िल्म देखते समय वे लोग कंबल अपने ऊपर डाल लेंगे अगर ठंड हुई तो। रॉबर्ट समय पर आ जाता है, एलेक्सा भी तैयार रहती है रोबर्ट कहता है ये कंबल साथ लेकर जाना है। एलेक्सा कहती हैं हाँ रोबोट उस कंबल को वही सोफे पर रख देता है और तैयार होकर आ जाता है। जैसे ही चलने के लिए सामान उठाते हैं तो उन्हें कंबल वहाँ दिखाई नहीं देता है। वे आस पास।और कमरे में सभी जगह देख लेते हैं, लेकिन उन्हें कंबल कहीं नजर नहीं आता है। वे लोग कंबल।लिए बिना ही चले जाते हैं। वे लोग जानते थे की कंबल वहीं रखा था पर अचानक कहाँ गायब हो गया एलेक्सा और रॉबर्ट बच्चों के लिए उस बात को इग्नोर करते हैं। कहीं बच्चे डर न जाए। वे लोग मूवी देख कर वापस आते हैं तो उन्हें कंबल वहीं सोफे पर मिलता है। वो भी अच्छे से तय करी हुई। ये देखकर वे सभी डर जाते हैं कि अचानक कंबल कैसे आ गया? लेकिन एक दूसरे और बच्चों को कहते हैं सब ठीक है। फिर कुछ दिन बाद।एलेक्सा और रॉबर्ट को रात में गेट के खुलने और बंद होने की आवाज आई। इस बार रॉबर्ट को भी आवाज सुनाई दी। वो सोचते है मैं तो गेट बंद करके आया था, फिर ये गेट कैसे खुला? एलेक्सा और रॉबर्ट बहुत डर जाते हैं। रॉबर्ट गेट बंद करने नीचे जाता है। पहले वो बच्चो को देखता है वे अपने कमरे मेंआराम से सो रहे थे। रोबोट जाता है, बाहर निकलकर देखता है, बाहर कोई नहीं होता है। वो गेट बंद करके वापस अपने बेडरूम में आ जाता है। ऐसे 2 दिन निकल जाते हैं 1 दिन रॉबर्ट घर पर दोपहर को आ जाता है एलेक्सा और बच्चे घर पर नहीं होते हैं। रोबोट अकेला होता है, उसका अकेला मन नहीं लगता है तो वो पियानो बजाता है। रोबोट का अचानक किसी की परछाई पर ध्यान जाता है क्योंकि उसे कई दिनों से लग रहा है जैसे कोई उन पर नजर रखे हुए है परछाईं देखकर वह डर जाता है। वो खिड़की की तरफ आता है लेकिन वहाँ कोई नहीं होता है। उसे लगा शायद कोई पड़ोसी होगा जो प्यानो की आवाज सुनकर आया होगा और मुझे आते देख भाग गया होगा ऐसा ही कुछ एलेक्सा को भी लगता है कि कोई उन पर नजर रखे हुए हैं। रॉबर्ट एलेक्सा से कहता है कुछ दिनों के लिए हमें अपने पुराने घर चले जाना चाहिए शायद तब तक यहाँ सब कुछ ठीक हो जाएं अगले दिन ही वे सभी अपने गांव निकल जाते हैं। वे लोग 8 दिन कहकर गए थे, लेकिन 4 दिन बाद वापस शिकागो आ जाते है। जब वह अपने घर की सड़क पर आगे जाते हैं तो उन्हें बाहर सड़क पर मोटरसाइकिल दिखाई देती है जो उनके घर के अंदर खड़ी थी।एलेक्सा रोबर्ट से पूछती हैक्या जाने से पहले तुमने बाइक चलाई थी? रॉबर्ट कार चलाते चलाते नाम है गर्दन हिला देता है वो भी बाइक की हालत देख लेता है जो बहुत खराब हालत में थी। रॉबर्ट गाड़ी खड़ी करने के गैराज का गेट खोलता है गेट खुलते ही एलेक्सा और रोबोट हैरान हो जाते हैं। गैराज में उनका जो सामान रखा था वह सारा तहस नहस कर रखा था। कोई सामान काम में लेने लायक नहीं था। एलेक्सा और बच्चे गाड़ी में ही बैठे रहते है। रोबोट का ये सब देखकर गुस्सा आ जाता है। वो घर का दरवाज़ा खोलता है।लेकिन वो खुलता नहीं है। रॉबर्ट गेट को धक्का देता है, ऐसा लगता है अंदर से किसी ने ज़ोर लगाकर गेट बंद कर रखा है। रोबर्ट गगैराज में जाकर एक हथौड़ा लेकर आता है। वो गेट को ज़ोर से धक्का देता है तो उसे अंदर एक आंख दिखाई देती है। रोबर्ट उससे कहता है, मेरे घर से बाहर निकलो, नहीं तो मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा। अंदर वाला व्यक्ति कहता है यह घर मेरा है, तुम यहाँ से चले जाओ। रॉबर्ट को गुस्सा आता है वो गेट को उस हथौड़े से तोड़ देता है। ये सबकुछ होते हुए एलेक्सा और बच्चे गाड़ी में बैठे हुए देख रहे थे। रॉबर्ट उस आदमी को पीटता है।एलेक्सा भी पुलिस को फ़ोन करके बुला लेती है। पुलिस उस व्यक्ति को पकड़कर ले जाती है। एलेक्सा और बच्चे गाड़ी में बैठे रहते है। रॉबर्ट और पुलिस घर के अंदर जाते है। घर के अंदर से उनका सारा सामान गायब था और होल में कुछ दवाएं और इंजेक्शन रखे हुए थे और सामान फैला हुआ था रॉबर्ट बच्चों के कमरे में जाता है लेकिन बच्चों का कमरा सारा सेट होता है।फिर रॉबर्ट अपने बेडरूम में जाता है, जिसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी। सारा सामान इधर उधर फैला हुआ था और कुछ छुरी लैपटॉप रखा देखता है वो चालू था। रोबोट हैरान हो जाता है। ये लैपटॉप किसने से ही किया? लैपटॉप पर उस व्यक्ति का किया हुआ काम भी दिखाई दे रहा था उस लैपटॉप में एलेक्सा और रोबर्ट हुई। डॉक्यूमेंट्री थी। उनकी हर छोटी बड़ी बात थी वे बाहर कब जाते बच्चे कब घर में होते और कब बाहर होते हैं किस टाइम सोते हैं, किस टाइम खाना खाते हैं, किस टाइम टीवी देखते हैं.यहाँ तक की रॉबर्ट और एलेक्सा की पर्सनल बातें भी होती है रॉबर्ट और एलेक्सा अपना बच्चा प्लान कर रहे है, वो भी उसमें लिखा होता है। लैपटॉप की डायरी में वो व्यक्ति लिखता है अपने जो बच्चे हैं उनका ही अच्छे से ध्यान रख लो और बच्चों की क्या जरूरत है और लिखता है ऐसे आदमी की तो सर्जरी कर देनी चाहिये। एक आधा अंग इधर उधर होगा तब पता लगेगा। पुलिस और रॉबर्ट वो डायरी पूरी पढ़ते हैं। उन्हें समझ आता है चाकू और छुरी उनका ऑपरेशन करने के लिए रखी हुई थी। पुलिस वह दवाई और इंजेक्शन चेक करती हैं। उन्हें पता लगता है सर्जरी में यूज़ होने वाली दवा और इंजेक्शन है। वो व्यक्ति रॉबर्ट और एलेक्सा की सर्जरी करने वाला था।ये सब देखकर रोबोट डर जाता है और भगवान का धन्यवाद करता है कि समय रहते।वे बाहर चले गए और यह आदमी पकड़ा गया। जब पुलिस उस व्यक्ति के बारे में जानकारी निकलती है तो पता लगता है ये एक साइको अपराधी है। इससे पहले भी ऐसे ही एक व्यक्ति का ऑपरेशन किया था। ये व्यक्ति कई दिनों से उनके घर के बाथरूम में रह रहा था और किसी को पता भी नहीं चला क्योंकि उनका घर बहुत बड़ा और तीन मंजिला था।ये रॉबर्ट के परिवार की हर छोटी मोटी बात को जानता था। उसने इस घर में अपना एक गुप्त ठिकाना बना रखा था जो एलेक्सा और रॉबर्ट का नहीं पता था।
FAQs:
कहानी का मुख्य विषय क्या है? यह कहानी एक ऐसे परिवार की है जो एक नए घर में जाता है, जहाँ उन्हें रहस्यमय और डरावनी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
परिवार को शिकागो क्यों जाना पड़ा? रॉबर्ट की बदली होने के कारण उन्हें शिकागो जाना पड़ा और कंपनी ने उन्हें एक घर दिया।
घर में पहली रहस्यमय घटना क्या घटी? गैराज में रखा सामान अपने आप कार्टून से निकालकर एक जगह पर जमा हुआ मिला।
कहानी में कौन-कौन सी डरावनी घटनाएँ घटती हैं? गेट का अपने आप खुलना और बंद होना, गायब हुए कंबल का अचानक सोफे पर वापस मिलना, और घर में किसी की परछाई का दिखना जैसी घटनाएँ घटती हैं।
क्या परिवार ने इस रहस्य का पता लगाया? हाँ, अंत में उन्हें पता चला कि एक मनोरोगी अपराधी उनके घर में छिपा हुआ था और उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रहा था।